-दोपहर 11 से 2 बजे तक व रात में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक इन तीन दिनों में अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर यातायात बंद रहेगा।
गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन 10 घंटे यातायात बंद रहेगा। चारधाम यात्रा को देखते हुए हिस्से में जमा मलबे को हटाने के लिए यातायात बाधित रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को यातायात की अनुमति रहेगी।
अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने सोमवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किया। बताया गया है कि यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिलक्यारा और गंगोत्री हाईवे पर चिन्याली से धरासू के बीच मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है। यहां सड़क चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। चौड़ीकरण के दौरान मलबे व बोल्डर की चपेट में आने से यहां कुछ दिन पूर्व कंपनी के साइट इंचार्ज की मौत हो गई थी।



More Stories
मौसम: अक्तूबर में होगा कड़ाके की ठंड का अहसास
बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार
देहरादून: 300 रुपए के लिए तीन लोगों की हत्या