October 7, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

मौसम:  अक्तूबर में होगा कड़ाके की ठंड का अहसास

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्तूबर को देहरादून समेत अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश ने मौसम का रंग बदलना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ तापमान तेजी से नीचे जा सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस होगा। अक्तूबर में इस बार ठंड सामान्य से ज्यादा तीखी पड़ने के संकेत हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा।

मंगलवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश हुई। देहरादून में भी बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री के साथ सामान्य रहा। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सहस्रधारा में सबसे अधिक 47.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का तेज दौर रहने पर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्तूबर को देहरादून समेत अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

news