यूट्यूबर अनुराग डोभाल से जुड़ा मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में हैं। अनुराग और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस अनुराग और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने राज सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तहरीर में राज सिंह चौहान ने बताया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने गए थे। आरोप है कि करीब आठ बजे बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अनुराग डोभाल ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, अन्य लोगों ने लोहे के हथियार और डंडों से हमला किया। आरोप है कि उन्हें वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया। मारपीट में चोट लगने की बात तहरीर में कही गई है।
राज सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली गई। किसी तरह मौके से भागने के बाद आरोपियों की ओर से फोन और इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके बाद अनुराग और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



More Stories
मौसम: अक्तूबर में होगा कड़ाके की ठंड का अहसास
देहरादून: 300 रुपए के लिए तीन लोगों की हत्या
देहरादून ट्रिपल मर्डर: चौंका रही हत्या के पीछे की कहानी