आरोपी राजकुमार ने मेहनताना का सिर्फ तीन सौ रुपये कम मिलने पर पहले कपूर दंपती फिर बीच-बचाव के लिए आई सहायक शीला की हत्या कर दी।
देहरादून। रायपुर की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या में इस्तेमाल पेचकस ने वर्ष 2014 में रिलीज फिल्म ‘एक विलेन’ की याद ताजा कर दी। फिल्म में खलनायक राकेश महाडकर का किरदार निभाने वाले रितेश देशमुख ने भी कत्ल के लिए पेचकस को हथियार बनाया था। वो फिल्म थी लेकिन, रायपुर की वारदात में आरोपी राजकुमार ने हकीकत में पेचकस का हत्या के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है।
एक विलेन में राकेश महाडकर सीरियल किलर का किरदार निभाता है। वह अपने साथ हुए दुर्व्यवहार और अपमान का बदला लेने के लिए महिलाओं को निशाना बनाता है। फिल्म की शुरुआत में वह आयशा के घर में घुसता है और उस पर पेचकस से हमला करता है। गंभीर रूप से घायल आयशा को वह खिड़की से नीचे फेंक देता है। फिल्म के आगे के हिस्से में भी यही पेचकस उसके अपराध का हथियार बना रहता है, वह आयशा के पिता की भी हत्या कर देता है। वहीं, रायपुर की विष्णुलोक कॉलोनी में हुई वारदात में पेचकस किसी फिल्मी कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि विवाद के बाद आरोपी राजकुमार के हाथ में जानलेवा हथियार बन गया। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद राजकुमार ने बुजुर्ग दंपती रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) पर पेचकस से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।
शीला ने बचाने के लिए आरोपी राजकुमार से भिड़ने की कोशिश की
पड़ोस के घर में काम करने वाली तिलया देवी उर्फ शीला (48) चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि राजकुमार ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। उसके पेट में वार किए गए। तीनों घायलों को पुलिस ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग कपूर दंपती पर जानलेवा हमले के दौरान उनके घर के सामने काम कर रही शीला ने उन्हें बचाने के लिए आरोपी राजकुमार से भिड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर वह तत्काल दंपती के घर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर मदद के लिए आगे बढ़ी। आरोपी ने उस पर भी पेंचकस से कई वार किए। उसके पेट और गले पर वार किए जाने के बावजूद शीला ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर का सामना करती रही।आरोपी ने पेंचकस से शीला के पेट और गले पर कई वार किए। हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने तक कपूर दंपती और शीला लहूलुहान हालत में थे। तीनों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कपूर दंपती को मृत घोषित कर दिया। शीला का उपचार किया गया।



More Stories
मौसम: अक्तूबर में होगा कड़ाके की ठंड का अहसास
बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार
देहरादून: 300 रुपए के लिए तीन लोगों की हत्या