देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के एक वर्ष पूर्ण होने के पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक स्वतःस्फूर्त सभा और सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसको प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने आह्वान किया कि सभी लोगों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने हेतु जमीनी स्तर पर गहन कार्य करें।

करन माहरा ने कहा कि उनको पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आनुषंगिक संगठनों, प्रकोष्ठों का पूरा सहयोग मिला है, सभी सक्रिय रहे हैं। राज्य के सभी ज्वलंत मुद्दे कांग्रेस पार्टी ने पूरे जोर-शोर से उठाए हैं। आगे भी इसी ऊर्जा के साथ पार्टी सक्रिय रहेगी। संगठन और पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल में किया है। गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने महिला, युवा, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों को संगठन में समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। पार्टी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष के ऊर्जावान नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, पूरन सिंह रावत, गोदावरी थापली, मनीष नागपाल, महेंद्र नेगी गुरुजी, नवीन जोशी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, कुंवर सजवान, लक्ष्मी अग्रवाल, दिनेश चौहान, अनिल नेगी, मोहन काला, संजय भारती, सूरज छेत्री, वीरेंद्र पंवार, सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ