(Uttarakhand meemansa news)। लीलाधर व्यास को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
लीलाधर व्यास अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कुमाऊँ मंडल के पद पर कार्यरत है। वह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में से हैं। लेकिन, शासन ने उनकी वरिष्ठता को दरकिनार कर उनसे जूनियर अधिकारी अजय कुमार नौडियाल को माध्यमिक शिक्षा का प्रभारी निदेशक बना दिया था। शासन के इस निर्णय से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में अब शासन ने लीलाधर व्यास को विभाग का निदेशक बनाने का आदेश जारी किया है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला