-जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। केदारनाथ के लिए 13 मई तक 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है।
केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर 15 मई तक रोक रहेगी। संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 15 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी। लेकिन, जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। केदारनाथ के लिए 13 मई तक 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है।
चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा अब तक पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।


More Stories
विकासनगर तहसील में डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, उपनिधंधक अपूर्वा सिंह होंगी सस्पेंड
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम, बेटों से आगे रहीं बेटियां
उत्तराखंड में सप्ताह में एक दिन होगा सरकार का नो व्हीकल डे