-15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब अभी बर्फ से लकदक है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवान 20 अप्रैल से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जवानों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलने हैं। लेकिन, अभी तक यहां करीब 10 फीट बर्फ जमी है। साथ ही आस्था पथ भी बर्फ से ढक गया है। मौसम ने साथ नहीं दिया तो हेमकुंड साहिब की यात्रा इस बार चुनौतीपूर्ण रहेगी।
सेना के जवान और हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सेवादार आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, लगातार हो रही बर्फबारी से रास्ता बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिन जगहों से बर्फ हटाकर रास्ता बनाया गया है वहां फिर बर्फ पड़ने से रास्ता बंद हो रहा है। ऐसे में जवानों और सेवादारों को दोबारा काम करना पड़ रहा है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग