उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम आज भी बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में आज तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। 10 मई से मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग