-मौसम विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों को सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। विभाग की ओर से 5 मई तक भारी बारिश/बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धाम में मंगलवार (आज) को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना हैं।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 5 मई तक मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
5 मई तक भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने की सलाह दी है। यात्रियों, वाहन चालकों को सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला