October 31, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

जौलीग्रांट हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू, सुबह भरी उड़ान

जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए किसी कंपनी की हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे। लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए सेवा शुरू हुई है। पिछले साल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने हरिद्वार प्राइवेट हेलीपैड से उड़ान भरी थी।

श्रेया छाबरी, निदेशक, रुद्राक्ष एविएशन

news