–मुख्य सचिव ने कहा कि देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम भूधंसाव के कारणों का पता लगा रहे है। कारणों का पता लगने पर ट्रीटमेंट्स किया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने रविवार को जोशीमठ पहुंचकर भू-धंसाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। मुख्य सचिव के साथ डीजीपी अशोक कुमार व सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम भूधंसाव के कारणों का पता लगा रहे है। कारणों का पता लगने पर ट्रीटमेंट्स किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि तत्कालिक रूप से नागरिकों की सुरक्षा बेहद अहम है। स्थानीय प्रशासन इसके लिए लगातार काम कर रहा है।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में रिस्क न लें। ऐसी स्थिति में कभी भी नुकसान ज्यादा हो सकता है। जिला प्रशासन ने जहां पर व्यवस्था की है, वहां पर जल्द से जल्द शिफ्ट करें। इस दौरान मुख्य सचिव ने मनोहर बाग, सिंग्धार, मारवाडी स्थित जेपी कंपनी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को आपदा की स्थिति से अवगत कराया।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ