April 21, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

डॉ अमित गामी ‘निज’ … हम श्री राम के वंशज है, हम इसी भारत मा की संतान है

डॉ अमित गामी ‘निज’
Surat, gujrat

————————————————-

हम श्री राम के वंशज है, हम इसी भारत मा की संतान है,
हम अखंड भारत के अंश है, हम से ही श्रेष्ठ हिंदुस्तान है।

यह वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत, गीता की वाणी है,
भगवान राम, कृष्ण आदि यहा जन्मे, वही तो हमारा सम्मान है।
चंद्र गुप्त, पृथ्वीराज, रानी लक्ष्मीबाई आदि वीर योद्धा की भूमि है,
यह शिवाजी का स्वप्न है, महाराणा प्रताप की शान है।

कालि, तुलसी, रवि, सूर जैसे कवि दास बनके जन्मे जहां,
यह साधु संतो की भूमि है, यह नर सिंह, मीरां की बान है।
पांडे, गांधी, सरदार, सावरकर, अटल, मोदी आदि जिसने दिया,
वो भूमि वीर भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष आदि की आन है।

चरक, वराह मिहिर, आर्यभट्ट, जगदीश, विक्रम, अब्दुल कलाम आदि,
भारत माता के लाल है, उनकी वजह से पूरे विश्व मे हमारा मान है।
साथियों जो पहले कभी हमारा था, वही अब बन सकता है,
इसे फिर से अखंड बनाना है, क्योंकि ए हमारा ही स्वाभिमान है।

news