-शासन से अनुमति मिलने के बाद वन विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा राजपुर थाने में दर्ज हुआ है।
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर लगाए 25 पेड़ से मार्च 2013 में काट लिए गए थे।
मामले की जानकारी के बाद वन विभाग ने जांच कराई तो पता चला कि जिस जमीन पर पेड़ हैं, वह रिजर्व फॉरेस्ट है। सिद्धू ने अवैध तरीके से जमीन खरीदी और साल के पेड़ भी काट दिए। वन विभाग ने उनके खिलाफ जुर्माना काटा था। बाद में सिद्धू के नाम की गई जमीन की रजिस्ट्री भी रद कर गी गई थी।
मामले में वन विभाग ने कुछ समय पहले ही सिद्धू पर रिजर्व फारेस्ट में जमीन कब्जाने और पेड़ कटाने के आरोप में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की अनुमति शासन से मांगी थी। शासन से अनुमति के बाद ही मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा राजपुर थाने में दर्ज हुआ।



More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पति से जान का खतरा