-मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अब मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है।
(Uttarakhand Meemansa News) । मसूरी में आज दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई है। मसूरी में कोहरा भी छाया हुआ है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अब मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मानसून सक्रिय होने के बाद देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में मंगलवार से लगातार तीन दिन में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
देहरादून की डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने अपने इलाकों में रहेेंगे।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला