May 10, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू को मिला ‘श्रृंखलाश्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान

श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप देहरादून की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोनू सम्मान प्रदान किया।

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। प्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री कुमार सानू को श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप, देहरादून की ओर से ‘श्रृंखलाश्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सानू सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के उभरते कलाकारों ने कुमार सानू के लोकप्रिय गीतों ‘चुरा के दिल मेरा, घूंघट की आड़ में, दिल है कि मानता नहीं, तुझे देखा तो ये जाना सनम, मेरा दिल भी कितना पागल है, जब कोई बात बिगड़ जाए’ आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

ग्राफिक एरा कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अति विशिष्ट अतिथि ग्राफिए एरा विवि के चेयरमैन कमल घनशाला व संस्था के अध्यक्ष पीयूष निगम ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सर्वप्रथम विदिशा अग्रवाल द्वारा सरस्वती वंदना पर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया गया व संध्या जोशी, विभा दुम्का, अद्विता एवं शर्मिष्ठा मुखर्जी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्य शुरुआत दी गई। इस अवसर पर श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप, देहरादून ने स्वर कोकिला स्व. आशा भोंसले को उनके अमर गीतों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुमार सानू के साथ ही मुंबई की वरिष्ठ पत्रकार रेखा खान व डॉ. इंद्रजीत सिंह को शिक्षा, साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘श्रृंखला श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर दून ड्रीम्स डॉ. हरिओम चौधरी, सूचना महानिदेश बंशीधर तिवारी, विधायक सविता कपूर आदि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन एंकर राकेश काला, प्राची व नंदनी ने किया। इस भव्य आयोजन का संचालन इवेंट मैनेजर्स पीयूष श्रीवास्तव (जेम्स एक्सक्लूसिव) एवं रजनीश के. शर्मा (आर. क्यूब प्रोडक्शंस – ए फिल्म डिविजन) द्वारा किया गया।

कुमार सानू का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कुमार सानू का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। पीयूष निगम ने ‘मेरा चांद मुझे आया है नजर’ गीत प्रस्तुत कर उनका संगीतमय स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने भी गीत को गुनगुनाते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से गायक का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कलाकारों के साथ-साथ दिल्ली से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

इन्होंने ने भी दी कुमार सानू के गीतों की प्रस्तुति

पीयूष निगम, रितु आनंद श्रीवास्तव, आशीष नेपाली, मनीषा आले, संजीव वर्मा, ज्योति झा, अमित रावत, प्रीति रावत, बिट्टू कोचर, संदीप अग्रवाल, सुनीता क्षेत्री, सरोज पोखरियाल, दीपक महावर, दीपक सिंघल, बिट्टू भैया (दिल्ली), नीरज ढिगरा, गीत (दिल्ली), व्योमकेश व पीयूष श्रीवास्तव सहित अनेक कलाकारों ने सानू दा के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

news