देहरादून। मौसम विभाग की ओर से 12-13 मई को राज्य के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और पूरी सावधानी के साथ यात्रा की योजना बनाएं।
आयुक्त ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12-13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे।


More Stories
हेमकुंड यात्रा से लौट रहे निहंगों व स्थानीय लोगों में मारपीट में कई घायल, गौचर में यात्रा रोकी
निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे की मौत का गम नहीं सह पाईं मां
छोटे भाई ने ही की बड़े भाई की हत्या, गुमराह करने के लिए रची साजिश