वीरेन्द्र डंगवाल “पार्थ”
देहरादून, उत्तराखंड
9412937280, 7906483038

———————————————————————
घनाक्षरी
मलयज सी शीतल, कुसुमित अलि दल
नदिया की कल कल, जैसी मेरी प्यारी मां।
प्रभु का सुयश गान, पूजित हों चंद्रभान
पावन वो पल पल, जैसी मेरी प्यारी मां।
पावन पुनीत प्रिय, पुरखों का ग्राम धाम
गंगा यमुना का जल, जैसी मेरी प्यारी मां।
दिनकर की प्रभा सी, हिमकर की आभा सी
विस्तारित नभ थल, जैसी मेरी प्यारी मां।।
————————————————————–
मातृ दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं…


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग