चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। आरोपी यहां जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सेंटर पर छापा मारा।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। चकराता रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने के आरोप में संचालक व मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो ग्राहक शामिल हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने मौके से 8 युवतियों को रेस्क्यू किया है। आरोपी यहां जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की लगातार दूसरे दिन देह व्यापार के धंधे पर बड़ी कार्रवाई है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग