अपरिहार्य परिस्थितियों में ही डीएम की मंजूरी के बाद छुट्टी मिलेगी। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। शासन के मुताबिक यह भी संज्ञान में आया है कि समस्त अभियंता, कार्मिक अपने कार्यालयों में ही मौजूद रहते हैं। जबकि, मानसून अवधि में क्षेत्र में रहना आवश्यक है।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। लोक निर्माण विभाग ने मानसून अवधि के दौरान कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। अपरिहार्य परिस्थितियों में डीएम की मंजूरी के बाद ही छुट्टी मिलेगी। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। शासन के मुताबिक संज्ञान में आया है कि समस्त अभियंता, कार्मिक कार्यालयों में ही मौजूद रहते हैं। जबकि, मानसून अवधि में क्षेत्र में रहना आवश्यक है।
शासन ने जारी निर्देश में कहा कि भू-स्खलन वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर उन स्थानों पर मशीन (जेसीबी), जनशक्ति आदि की व्यवस्था बनाएं रखें ताकि इन स्थानों पर भूस्खलन से बंद मार्गों को आवागमन के लिए खोला जा सके। सभी कार्यदायी संस्थाएं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संकरी सड़कों, कमजोर सेतुओं को चिह्नित करते हुए उनकी सुरक्षा के उपाय पहले ही सक्षम अधिकारी स्तर से किए जाएं। मानसून अवधि के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे। मानसून अवधि के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय के रूप में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए।
प्रमुख अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता विजय कुमार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं, प्रमुख अभियंता कार्यालय स्तर पर डीएस हयांकी, प्रभारी मुख्य अभियंता को भी नोडल अधिकारी नामित किया गया। यदि किसी स्थान पर आवश्यक हो तो मोटराइज्ड ट्राली की व्यवस्था की जाए।
सचिव डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग