डोईवाला के पास लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पोल और बड़े वाहन के बीच एक गाड़ी दब गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
देहरादून। सोमवार को देहरादून में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हादसा हुआ। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि डंपर के कार में टक्कर मारने की घटना में दो लोगों की मृत्यु की सूचना है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो गए थे। घटना की जांच की जा रही है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला