February 3, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

नौ विभूतियों को मिला नवरत्न साहित्य सम्मान

डॉ. गया सिंह ने दून में मनाया के 75वां जन्मोत्सव

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। जन जागरण अभियान समिति ने सुप्रसिद्ध आलोचक एवं साहित्यकार डॉ. गया सिंह की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में साहित्यिक संगोष्ठी व नवरत्न सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में साहित्य जगत की नौ विभूतियों को ‘नवरत्न साहित्य सम्मान’ से नवाजा गया।

रविवार को परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में मुख्य अतिथि व वक्ता डॉ. गया सिंह, विशिष्ट अतिथि फिल्म निर्माता/लेखक एमआर सकलानी, उत्तरांचल प्रेस कल्ब के अध्यक्ष अजय राणा, कार्यक्रम अध्यक्ष कवि राजेश डोभाल ‘राज’, कवि-गीतकार वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, संस्था के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा और सचिव विवेक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. गया सिंह से कहा कि देवभूमि की साहित्यिक ऊर्जा अद्भुत है। कहा कि हजारी प्रसाद द्विवेदी का शिष्य होने के नाते वह साहित्य को समाज का दर्पण मानते है और यहां अपना जन्मदिन मनाकर अभिभूत हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि फिल्म निर्माता एमआर सकलानी और प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हिंदी साहित्य और रचनाकारों का मनोबल बढ़ता है।

वही फिल्म निर्माता/लेखक डॉ. एमआर सकलानी ने कहा कि जन जागरण अभियान समिति के इस साहित्यिक संगोष्ठी हेतु संस्था के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे साहित्यिक गोष्ठी और सम्मान समारोह के आयोजनो से हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को हौंसला बढ़ता है। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा कहा कि ऐसे कार्यक्रम साहित्य जगत से जुड़े लोगों की हौसला अफजाई में सहायक होते हैं, समिति को आयोजन हेतु साधुवाद देता हूँ और नवरत्न साहित्य सम्मान प्रात करने वाले साहित्यकारों को बधाई देता हूं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेश डोभाल ने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर बहुत खुश हूं। क्योंकि मैं स्वयं साहित्य जगत से जुड़ा हूं मुझे आज सम्मानित होने वाली विभूतियों व साहित्यकार अतिथियों को सम्मानित करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ ।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि संस्था हिन्दी साहित्यकारों के लिए ऐसे आयोजन करती रही है और आगे भी कवि, साहित्यकार और लेखकों के लिए रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने का कार्य करती रहेगी। संचालन सचिव विवेक श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान धनंजय कुकरेती, डॉ. गार्गी मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, शिवचरण शर्मा, रविन्द्र सेठ, अरविंद गंगवाल, सुभाषचंद्र वर्मा, पीयूष भटनागर, अंजलि बिड़ला, कनिका, श्रुति कुकरेती सहित अन्य साहित्यकार व लेखक उपस्थित रहे।

इनको मिला सम्मान
वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’, सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ. सत्यानंद बडोनी, डॉ. अनिल शास्त्री, कौशल्या अग्रवाल, मोनिका अरोड़ा ‘मंत्शा’, नरेंद्र शर्मा, डॉ. अशोक मिश्रा एवं राजेंद्र रतूड़ी। इस दौरान तीस अन्य कलाकारों व लेखकों को भी सम्मानित किया गया।

news