हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को, ईद-उल-फितर पर 31 मार्च को, रामनवमी पर छह अप्रैल को होगा।
देहरादून। नए साल से ठीक पहले सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। उत्तराखंड के हरेला और ईगास बग्वाल को इस बार भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। होली पर दो दिन का अवकाश रखा गया है।
13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को होगा। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को, ईद-उल-फितर पर 31 मार्च को, रामनवमी पर छह अप्रैल को, महावीर जयंती का अवकाश 10 अप्रैल को, आंबेडकर जयंती का अवकाश 14 अप्रैल को, गुड फ्राइडे का अवकाश 18 अप्रैल को, बुद्ध पूर्णिमा का 12 मई, ईद-उल-जुहा का सात जून को अवकाश घोषित किया गया है। मुहर्रम का छह जुलाई, रक्षाबंधन का नौ अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का 15 अगस्त, ईद मिलाद का पांच सितंबर, गांधी जयंती का दो अक्तूबर, दशहरे का दो अक्तूबर, वाल्मिकी जयंती का सात अक्तूबर, दीपावली का 20 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा का 22 अक्तूबर, गुरु नानक जयंती का पांच नवंबर और क्रिसमस का 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग