जीके पिपिल
देहरादून।

कामना
कोई दिल कोई बस्ती कोई डेरा ना रहे
अब की दीवाली में कहीं अंधेरा ना रहे।
आज हम तुम के सारे अंतर मिट जाएं
समाज में कोई भी मेरा या तेरा ना रहे।
भले कोई रात चांद के बिना बीत जाए
मगर सूरज के बिन कोई सवेरा ना रहे।
प्रीत कुछ ऐसे रच बस जाए जग में कि
सभी लुटने वाले हों कोई लुटेरा ना रहे।
दीवाली की इस खुशी को जाने ना दो
उसका स्थाई हो क्षणिक बसेरा ना रहे।।


More Stories
जिसके नाम पर अस्पताल, उसी महापुरुष को जयंती पर भूला प्रशासन
विकासनगर तहसील में डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, उपनिधंधक अपूर्वा सिंह होंगी सस्पेंड
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम, बेटों से आगे रहीं बेटियां