कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंच गए हैं। राहुल बाबा केदार की सांयकालीन आरती में शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी गई और सीमित लोग ही आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी ने भक्तों को चाय पिलाकर सेवा भी की।
राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ स्थित एमआई-26 हेलिपैड पर दोपहर दो बजे लैंड किया। यहां कांग्रेस के प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी हेलिपैड से मंदिर तक पैदल ही पहुंचे।
हेलिपैड से मंदिर परिसर तक पैदल जाते समय उन्होंने लोगों से गर्मजोशी के साथ भेंट करते हुए हाथ मिलाया। वह मंदिर के समीप ही राजस्थान भवन (काबरा निकेतन) पहुंचे। यहां उनके रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। इस दौरान केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज के लोग उनसे मिले।

तीर्थपुरोहित समाज का प्रतिनिधिमंडल समस्या पर चर्चा करेगा

2015 में पैदल धाम पहुंचे थे राहुल गांधी

इंदिरा गांधी दो बार आईं थीं केदारनाथ


More Stories
सौरभ मैठाणी टोक्यो जापान में बिखेरेंगे गढ़वाली संस्कृति के रंग
शालनियों के कहानी संग्रह ‘शाम–सवेरे’ का हुआ लोकार्पण
उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ