प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 8-9 दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार रोड शो के माध्यम से निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है।
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुंबई पहुंच गए हैं। सोमवार को निवेशकों के साथ उत्तराखंड में निवेश के लिए बैठक की जाएगी। प्रदेश सरकार फिल्म इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों में नये निवेश प्रस्ताव पर करार करेगी। अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुका है।
प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। छह नवंबर को होने वाले रोड शो के लिए मुख्यमंत्री धामी अधिकारियों की टीम के साथ मुंबई गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग