
भारी बारिश के कारण अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम से तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा तटों पर जल पुलिस तैनात की गई है। केदारनाथ हाईवे पर फाटा के पास हादसा हो गया। मलबे/बोल्डर की चपेट मे आने एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर दो लोग फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

देहरादून में शांति विहार व सपेरा बस्ती के बीच बहने वाले नाले में अत्यधिक वर्षा के कारण आए पानी से चार दुकानें व चार मकान ध्वस्त हो गए हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए समय रहते दुकान व मकान खाली कराए। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।




More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला