-गत 18 वर्षों से मोहम्मद हनीफ यहां पीर बाबा गयासुदीन औलाये करीम शाह की मजार की देखभाल कर रहा था।
उत्तराखंड में जंगल की जमीन से धार्मिक अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को लैंसडोन वन प्रभाग ने कोटद्वार रेंज के गिवायिस्रोत की आरक्षित वन भूमि पर 60 वर्ष पुरानी मजार को ध्वस्त किया। गत 18 वर्षों से मोहम्मद हनीफ यहां पीर बाबा गयासुदीन औलाये करीम शाह की मजार की देखभाल कर रहा था।
सरकारी संपत्ति पर धार्मिक स्थल तोड़ने के विरोध में कांग्रेस के विधायक डीएम से मिले। उन्होंने धार्मिक स्थल तोड़ने पर विरोध जताया। वहीं, देहरादून के रानीपोखरी में घमंडपुर मार्ग पर 2005- 06 में बनी पक्की बड़ी मजार भी सिंचाई विभाग ने जेसीबी चलाकर तोड़ी। पुलिस प्रशासन व संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।


More Stories
चमोली टनल हादसा: दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा
एसआईआर: आपत्ति नोटिस हल्के में न लें, लापरवाही पड़ सकती है भारी
चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची