October 2, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

उत्तराखंड मौसम: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने की संभावना भी है। दो अक्तूबर को देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। देहरादून।  उत्तराखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदा लेने पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन अक्तूबर तक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं। केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मानसून वापसी की लाइन गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने की संभावना भी है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों व पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम 20.1 डिग्री रहा। पंतनगर में 33.4, मुक्तेश्वर में 23.0 और नई टिहरी में 24.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दो अक्तूबर को देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि ,अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33.0 और 20.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

news