-चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रुद्रप्रयाग में भूकंप 9.54 बजे आया।
उत्तराखंड में गुरुवार को भूकंप झटके महसूस हुए हैं। चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके आते ही लोग घर व दुकानों से बाहर निकल आए। चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रुद्रप्रयाग में भूकंप 9.54 बजे आया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। जनपद में स्थिति सामान्य है। जनपद में गत 24 जनवरी को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।
उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।


More Stories
चमोली टनल हादसा: दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा
एसआईआर: आपत्ति नोटिस हल्के में न लें, लापरवाही पड़ सकती है भारी
चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची