राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय परिवार ने लोकतंत्र की मर्यादा व परंपराओं को सुदृढ़ बनाने की शपथ ली।
गौरतलब है कि 9 दिनों के शीतावकाश के बाद बुधवार को महाविद्यालय खुला। कालेज प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान की उपस्थिति में समारोहक डॉ जीतेंद्र नौटियाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों व प्राध्यापकों को मताधिकार प्रयोग की शपथ दिलाई। सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग निर्भय होकर किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर प्रजातंत्र की मजबूती के लिए करने का संकल्प लिया।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला