-शासन ने मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक को बोर्ड में सदस्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है
उत्तराखंड में 1724 उद्योगों की एनओसी रद्द करने वाले उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के सदस्य सचिव आईएफएस एसपी सुबुद्धि को पद से हटा दिया गया है। शासन ने मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक को बोर्ड में सदस्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। विभाग के सचिव विजय कुमार यादव ने इसके आदेश जारी किया है।
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को हाईकोर्ट की फटकार लगाई थी। इसके बाद बोर्ड ने प्लास्टिक पैकेजिंग से जुड़े छोटे-बड़े 1724 उद्योगों की एनओसी रद्द कर दी थी। बोर्ड की इस कार्रवाई से लाखों कामगार बेरोजगारी की कगार पर पर थे। उद्योगपति और कामगार संगठन लगातार सरकार से राहत मांग रहे थे। अब सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि को पद से हटा दिया है।
विभाग के सचिव विजय कुमार यादव का कहना है कि सुबुद्धि को पद पर चार साल से ज्यादा हो गए थे। इसलिए उन्हें हटाया गया। सुबुद्धि वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक हैं। अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को इस पद का प्रभार दिया गया है।
सुशांत पटनायक ने लिया चार्ज
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य सचिव सुशांत पटनायक ने कहा कि उन्होंने चार्ज ले लिया है। प्लास्टिक को नियंत्रित करने के केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रदेश में ज्यादा उद्योग कैसे आएं व बोर्ड उनकी किस तरह से सहायता कर सकता है, इस पर भी काम किया जाएगा।


More Stories
गोडसे को पूजने वालों से गांधी के सम्मान की उम्मीद बेईमानी: डॉ जसविंदर गोगी
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
डीएवी में खेलकूद व एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का किया सम्मान