-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 की खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी पर तय की गयी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी 128.00 से किमी 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) व किमी 164.00 से किमी 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण व सुदृढीकरण कार्य की खराब गुणवत्ता की मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद विभाग ने 10 मीटर तक डीबीएम की सतह को उखाड़वा दिया है। उक्त स्थान पर जल्द ही निर्धारित मोटाई में डीबीएम से पुनः रिलेईंग का कार्य कराया जाएगा।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी 128.00 से किमी 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) व किमी 164.00 से किमी 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी 156(0-2) वह स्थान है जहां नमी होने के कारण धूप नहीं आने की वजह से डीबीएम की सतह लगभग 10 मीटर तक उखड़ गई थी। ईपीसी मोड के अंतर्गत निर्माण व सुदृढीकरण करने वाली संबंधित कंपनी पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई।
महाराज ने बताया कि 10 मीटर तक उक्त सड़क को जेसीबी ब्रेको लोडर से स्क्रैप कर उखाड़ दिया गया है। अब इस स्थान पर निर्धारित मोटाई में डीबीएम से पुनः रिलेईंग कार्य के आदेश दिए गए हैं जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ