-छात्रों ने कहा कि सभी प्रकार के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। कालेज प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसलिए तत्काल छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा होनी चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एसजीआरआर कॉलेज इकाई ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने मंगलवार को रैली निकाली। कालेज से शुरू हुई रैली पथरीबाग चौक पर पूरी हुई। वहां पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया।

छात्रों ने कहा कि सभी प्रकार के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। कालेज प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसलिए तत्काल छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा होनी चाहिए। चन्दन नेगी ने कहा की सरकार चुनाव की तिथि घोषित करने लगातार देरी कर रही है। छात्र नेता पार्थ जुयाल ने कहा कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती, तब तक विद्यार्थी परिषद आंदोलन जारी रखेगी।
रैली में परिषद के प्रदेश सह मंत्री ऋषभ रावत, महानगर सह मंत्री राहुल जुयाल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनुज नेगी, विवेक तोमर, इरम, बलवीर कुंवर, शबनम अंसारी, मंजीत मेहर, अक्षत रमोला, अक्षत नेगी, आयुष कंसवाल, रोहित रावत, साहिल पंवार, देव सिद्धाना, ऋतिक रावत आदि मौजूद रहे।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला