-मुख्यमंत्री ने युवा अभिनेता को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश में फिल्मांकन के लिये फिल्मकारों को सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं।
देहरादून निवासी युवा बॉलीवुड एक्टर ऋषभ कोहली ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में मुलाकात की। ऋषभ ने मुख्यमंत्री से अपनी आगामी फ़िल्म ‘कर्तम-भुगतम’ के संबंध में चर्चा की और उनसे आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने युवा अभिनेता को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश में फिल्मांकन के लिये फिल्मकारों को सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। हमारा प्रयास राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य को देश/दुनिया में पहुंचाने का है। इसमें हमारे युवा फिल्मकारों को भी सहयोगी बनना होगा। ऋषभ ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण, संभावनाएं हैं। उत्तराखंड सरकार इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए अच्छा कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर एक्टर ऋषभ कोहली के पिता वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली भी उपस्थित थे।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला