-गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए। इस साल गंगोत्री धाम में मां का दर्शनों के लिए 6 लाख 24 हजार 451 यात्री पहुंचे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर गुरुवार को बंद होंगे।

गंगोत्री मंदिर के कपाट बुधवार (आज) को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली ने गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान किया। डोली यात्रा मारकंडेय पुरी स्थित चंडी देवी मंदिर में विश्राम के बाद गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी। अब छह महीने यहीं पर मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर गंगोत्री धाम की कपाट बंद करने का समय तय किया गया था, उसी के अनुसार आज गंगोत्री मंदिर के कपाट 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए।
गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई। शीतकाल के छह महीने मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेगी और यहीं मां की पूजा-अर्चना होगी।
यमुनोत्री धाम के कपाट कल होंगे बंद
यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर गुरुवार को 12:09 बजे बंद होंगे। मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी। इस साल यमुनोत्री में 4 लाख 85 हजार 635 यात्री पहुंचे।


More Stories
गोडसे को पूजने वालों से गांधी के सम्मान की उम्मीद बेईमानी: डॉ जसविंदर गोगी
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
डीएवी में खेलकूद व एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का किया सम्मान