मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली व समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई व शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी व पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी की पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग