उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की मसूरी शाखा ने संगठन के प्रदेश और मंडल पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर मसूरी शाखा के कर्मचारियों व संविदा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला को अवगत किया। बिंजोला के साथ सभी पदाधिकारियों के मसूरी आगमन पर मसूरी शाखा के कर्मचारियों में नयी ऊर्जा और खुशी का माहौल रहा।
सभी कर्मचारियों नें प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा जताया। आगामी कार्यक्रमों में उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के बैनरतले 20 सूत्री माँगों के लिए सामूहिक लड़ाई में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाने की प्रतिबध्दता दोहरायी। सम्मान समारोह में प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र सेमवाल, श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह रावत, संदीप मलहोत्रा, धन सिंह चौहान, धूम सिंह सोलंकी, सतीश पार्छा, प्रेम सिंह नेगी, लाल सिंह रौतेला, विरेन्द्र सिंह नेगी, रणवीर सिंह पँवार, दीपक कुमार, चन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, दीपक, संजय नेगी, मेहर सिंह व शरद और मंडल पदाधिकारियों के साथ ही मसूरी शाखा अध्यक्ष प्रमोद कटियार, शाखा सचिव महावीर प्रसाद नौटियाल, रमेश चन्द्र शर्मा, मनीष कुमार अग्रवाल, धनपाल सिंह पँवार, हिमांशु पन्त आदि मौजूद रहे।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ