-सड़कें बंद होने से पहाड़ में जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को बंद हुए राज्य स्तरीय मार्गों में ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर मार्ग, गुप्तकाशी-कालीमठ-जाल-चौमासी मार्ग, कर्णप्रयाग नौटी पैठाणी मोटर मार्ग, मिनश अटल मोटर मार्ग और अल्मोड़ा अस्कोट बेरीनाग मोटर मार्ग सहित 10 सड़कें बंद रहीं।
उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान 6 जुलाई को बंद हुए उत्तरकाशी-टिहरी-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग के एक माह तक खुलने के आसार नहीं है। लोनिवि ने इस मार्ग के 6 अगस्त तक खुलने के आसार जताए हैं। यहां भारी बारिश के दौरान 21 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल क्षतिग्रस्त को गया था। पुल के समीप वैली ब्रिज बनाने का कार्य जारी है।
शुक्रवार को प्रदेश में 203 मार्ग और बंद हो गए। इससे पहाड़ का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को बंद हुए राज्य स्तरीय मार्गों में ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर मार्ग, गुप्तकाशी-कालीमठ-जाल-चौमासी मार्ग, कर्णप्रयाग नौटी पैठाणी मोटर मार्ग, मिनश अटल मोटर मार्ग और अल्मोड़ा अस्कोट बेरीनाग मोटर मार्ग सहित कुल 10 सड़कें बंद रहीं।
इसके अलावा पांच अन्य मुख्य जिला मार्ग, 10 अन्य जिला मार्ग, 74 ग्रामीण सड़कें और 104 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद रहीं। शुक्रवार को 71 सड़कें बंद हुईं तो एक दिन पहले से 132 सड़कें बंद थीं। 53 सड़कों को खोला गया।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला