-वर्ष 2015 में आई फिल्म डॉली की डोली खासी पसंद की गई थी। इसमें अभिनेत्री सोनम कपूर ने दुल्हन की भूमिका निभाई थी। अपने गिरोह के साथ अमीर लोगों के साथ रिश्ता तय किया जाता है और रात में सारा सामान लेकर दुल्हन व उसके साथी भाग जाते हैं। देहरादून में भी इसी तरह के गिरोह ने एक परिवार शिकार बना लिया।
मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई, शाम के समय दावत चली। आकाश मजदूरी करते हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो सभी हक्के-बक्के रह गए। पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। यहां लूट तो नहीं हुई पर वह परिवार का जोड़ा हुआ सारा धन लेकर चंपत हो गई।


More Stories
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज
मसूरी: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, गंगाजल लेकर निकले शिवभक्त