-पहले ही प्रयास में सफलता पाने वाली उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से की है। दीक्षा ने 19वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।
(Uttarakhand Meemansa News)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने ऑल इंडिया रैंक 19वीं हासिल की है। दीक्षा भाजपा नेता व प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी हैं।
पिथौरागड़ निवासी सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा को मिली कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। संघ लोक सेवा आयोग के जारी परिणाम के अनुसार परीक्षा में 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ।
सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों टॉपर लड़कियां हैं। उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
पहले ही प्रयास में मिली सफलता
दीक्षा जोशी को पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। दीक्षा ने अपनी हाईस्कूल तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से की है। देहरादून से इंटरमीडिएट करने के बाद जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। दीक्षा ने दो साल तैयारी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा दी और देश में 19वीं रैंक हासिल की।


More Stories
केनरा बैंक से 1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, उत्तराखंड में CBI का छापा
उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड के 700 तीर्थयात्री सोमनाथ के लिए रवाना