-रीवा की राजकुमारी मोहिना सिंह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बहू है। मोहिना सिंह ने मुंबई के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। रीवा की राजकुमारी और उत्तराखंड की बहू मोहिना सिंह के घर किलकारी गूंजी है यानी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है। मोहिना सिंह ने मुंबई के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।

मोहिना रीवा की राजकुमारी होने के साथ ही एक अभिनेत्री और बेहरतीन डांसर भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिनय भी कर चुकी हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मोहिना ने कई वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने कई डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। शादी से पहले वह मुंबई में रह रही थी। डीआईडी जैसे फेमस शो का भी वह हिस्सा रह चुकी है। शादी के बाद वह देहरादून में बस गई।


More Stories
जिसके नाम पर अस्पताल, उसी महापुरुष को जयंती पर भूला प्रशासन
विकासनगर तहसील में डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, उपनिधंधक अपूर्वा सिंह होंगी सस्पेंड
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम, बेटों से आगे रहीं बेटियां