August 8, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

साइबर अपराध नियंत्रण व प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस का देश में पांचवां नंबर

एक जनवरी से 31 जुलाई तक के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रदर्शन मैट्रिक्स को बैठक में प्रस्तुत किया गया था। इसमें राज्यों की पुलिस का मूल्यांकन इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की ओर से संचालित साइबर पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया था।

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। साइबर अपराध नियंत्रण एवं प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस ने देश में शीर्ष पांच में जगह बनाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई प्रगति समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को कई मानकों पर परखा गया था। इनमें तेलंगाना राज्य पहले स्थान पर रहा है। जबकि, उत्तराखंड ने स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना जैसे बड़े कदम उठाकर देश में पांचवा नंबर हासिल किया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार बैठक में एक जनवरी से 31 जुलाई तक के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रदर्शन मैट्रिक्स को प्रस्तुत किया गया था। इसमें राज्यों की पुलिस का मूल्यांकन इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की ओर से संचालित साइबर पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया था। इसमें स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना, ईजीरो एफआईआर, ग्रीवांस रिड्रेसल मॉड्यूल (जीआरएम), मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम), सहयोग पोर्टल, समन्वय पोर्टल, सूचना साझाकरण, सीआईएआर अनुपालन, साइट्रेन क्षमता निर्माण, राष्ट्रीय साइबर हॉट स्पॉट विश्लेषण और साइबर जागरूकता जैसे मानक शामिल हैं। उत्तराखंड पुलिस का इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन रहा।

स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी

स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही सेंटर के लिए अलग से भवन व आधारभूत अवसंरचना के लिए बजट का प्रावधान भी किया गया है। इससे राज्य में साइबर अपराध नियंत्रण व समन्वय के लिए एक समर्पित संस्थागत व्यवस्था विकसित हो रही है। एसटीएफ की ओर से स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर के सहयोग से साइबर अपराधों की रोकथाम, अन्वेषण, तकनीकी सहायता, अंतरराज्यीय समन्वय पीड़ित सहायता प्रणाली को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

शीर्ष पांच राज्यों में स्थान प्राप्त करना गौरव व संतोष का विषय: डीजीपी दीपम सेठ 

ईजीरो एफआईआर का क्रियान्वयन किया गया। पुलिस के इस प्रदर्शन पर डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि शीर्ष पांच राज्यों में स्थान प्राप्त करना राज्य पुलिस के लिए अत्यंत गौरव एवं संतोष का विषय है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के मार्गदर्शन, उत्तराखंड पुलिस,एसटीएफ व अन्य इकाईयों के समन्वय का ही प्रयास है।

news