शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। फैंस ट्रेलर देखकर फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। इस ट्रेलर में अरुण गोविल से लेकर रकुल प्रीत, विवेक ओबेरॉय जैसे कई कलाकार नजर आए। भगवान राम की महिमा, अमर गाथा को पर्दे पर रणबीर कपूर जीवंत करेंगे। वह इस फिल्म में भगवान राम के अलावा भगवान परशुराम की भूमिका भी निभाएंगे। ट्रेलर में राम के अलावा परशुराम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आए हैं।
रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में ये कलाकार
सीता माता की भूमिका में दक्षिण भारत की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी हैं।
भगवान लक्ष्मण की भूमिका में हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में अपने अभिनय का डंका बजा चुके रवि दुबे हैं।रावण की भूमिका में साउथ सुपरस्टार यश हैं, ट्रेलर में उनका अंदाज, लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। ट्रेलर में उनकी झलक नहीं मिली है।
रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा का पति
‘रामायण’ के ट्रेलर में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह लंकापति नरेश रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका में नजर आईं। वहीं बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह ‘रामायण’ फिल्म में विद्युतजिह्वा का रोल निभा रहे हैं। विद्युतजिह्वा, शूर्पणखा का पति था। फिल्म में यह दोनों किरदार ही कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएंगे।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग