प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। मसूरी शहर के लाइब्रेरी–किंग्रेग मार्ग स्थित हुसैनगंज क्षेत्र में महिला ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के पति होमगार्ड में तैनात हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनकी शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार प्रशासन की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई जाएगी। महिला ने अपनी चुनरी से फंखे से लटक कर अपनी जान दी है।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से तलाशी में फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन जांच जारी है, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी।


More Stories
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज
हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, गंगाजल लेकर निकले शिवभक्त
कांवड़ की पुराणों में क्या हैं मान्यताएं, कहां-कहां से निकलती है