June 16, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे निहंगों व स्थानीय लोगों में मारपीट में कई घायल, गौचर में यात्रा रोकी

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे निहंगों व स्थानीय लोगों में मारपीट में कई घायल, गौचर में यात्रा रोकी

कर्णप्रयाग। हेमकुंड से आ रहे सिख समुदाय (निहंगो) के लोगों की कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों के साथ बहस हो गई। इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह सिख समुदाय के लोगों की स्थानीय लोगों के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान निहांगों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कई कई लोग चोटिल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक होटल स्वामी की गंभीर हालत को देखते हुए एयर लिफ्ट कराया गया।

दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों ने चौकी परिसर सहित बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पंचपुलिया में भी जाम लगा दिया। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गौचर में यात्रा फिलहाल को रोक दिया गया है।

news