मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। यह आयोजन आईटीबीपी के महानिदेशक आईपीएस शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों को भी प्रतिबिंबित करता है।

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज ब्यूरो (टिहरी)। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की और से आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का शुभारंभ बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह आयोजन आईटीबीपी के महानिदेशक आईपीएस शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों को भी प्रतिबिंबित करता है।

गौरतलब है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आठ से 12 अप्रैल तक टिहरी झील में आयोजित की जा रही है। देशभर से 19 टीमें इसमें भाग ले रही हैं, जिसमें कैनोइंग, कयाकिंग व रोइंग से संबंधित 52 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतिभागियों में एक-तिहाई से अधिक महिलाएँ हैं, जो महिला सशक्तीकरण की भावना को दर्शाता है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन आईटीबीपी के उत्तरी सीमांत की ओर से किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व महानिरीक्षक आईपीएस मनु महाराज कर रहे हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक टिहरी किशोर उपाध्य, विशेष सचिव युवा एवं खेल विभाग उत्तराखंड अमित सिन्हा, अपर महानिदेशक आईटीबीपी संजय गुंज्याल, महानिरीक्षक सीआरपीएफ दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में लगी आग
अब गंगोत्री मंदिर में नहीं होंगे लाइव दर्शन, मंदिर समिति ने लगाई रोक
तापस चक्रवर्ती की पुस्तक “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का हुआ लोकार्पण