चमाेली। कुंड हाईवे पर मंडल में आकाशीय बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट पर भीषण आग लग गई। रोस्टोरेंट पर ताला लगा हुआ था। यहां रखे भरे सिलेंडर फटने से आग विकराल हुई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जल गया है।
मंडल में जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप एक रेस्टोरेंट स्थित है। पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अचानक रेस्टोरेंट पर आग भड़क गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को दी। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिस पर टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
उन्हाेंने बताया कि रेस्टोरेंट स्थानीय मनीष नौटियाल का है और ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराए पर दिया गया है। गनीमत रही कि इन दिनों रेस्टोरेंट बंद था। बताया कि प्रथम दृष्टया आकाशीय बिजली गिरने के बाद रेस्टोरेंट में शार्टसर्किट होने से आग लगी है।


More Stories
अब गंगोत्री मंदिर में नहीं होंगे लाइव दर्शन, मंदिर समिति ने लगाई रोक
तापस चक्रवर्ती की पुस्तक “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का हुआ लोकार्पण
दून बुक फेस्टिवल-2026 का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ