सृजन मंच अमेरिका और सामाजिक साहित्यिक कलामंच ऋषिकेश की ओर रविवार को नेहरू कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में सृजन मंच का वार्षिक वाषिकोत्सव, लोकार्पण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विशिष्ट कार्य के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। साहित्यकार मंजू श्रीवास्त्व ‘मन’ के कहानी संग्रह ‘मनहारिन’ और काव्य संग्रह ‘मन वृंदावन’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट, मुख्यमंत्री पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी व शिक्षाविद् डॉ सविता मोहन, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक के सानिध्य में हुआ। समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार डॉली डबराल ने की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
सृजन मंच अमेरिका और सामाजिक साहित्यिक कलामंच ऋषिकेश की ओर रविवार को नेहरू कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में सृजन मंच का वार्षिक वाषिकोत्सव, लोकार्पण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मधु भट्ट ने कहा कि मंजू श्रीवास्तव की दोनों की पुस्तकें साहित्य जनत में विशेष स्थान बनाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय व सनातन संस्कृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी हैं। मंदिर ऊर्जा का केंद्र होते हैं। हमें मंदिर जाने की आदत बनानी चाहिए और युवाओं को भी प्रेरित करना चाहिए।

मुख्य वक्ता अनिल रतूड़ी ने विस्तार से काव्य और कहानी संग्रह पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का जोड़ने का काम करता है। मुख्य वक्ता डॉ सविता मोहन ने कहा कि साहित्य विशेषकर कहानी तत्कालीन समय का लेखा जोखा होती है। जो अपने समय का आभास कराए वही सच्चे अर्थों में साहित्य है।
लेखिका मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि वह भले ही अमेरिका में रहती हैं। लेकिन, उनका मन हिंदी और हिंदुस्तान में ही रमता है। उनका लेखन हिंदी में ही है। अब तक उनकी दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। समारोह का संचालन वरिष्ठ कवि श्रीकांत श्री ने किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिमा श्री ने सरस्वती वंदना की। सृजन की संस्थापिका मंजू श्रीवास्तव, कलामंच ऋषिकेश के महासचिव गोपाल भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केडी शर्मा, जसवीर सिंह हलधर, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, अंशु जैन, सत्य प्रकाश शर्मा, माहेश्वरी कनेरी, रजनीश त्रिवेदी, सतीश बंसल, जीके पिपिल आदि मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए इनको किया सम्मानित
समाजसेवा के लिए अरुणा चावला व राधा रतूड़ी, पत्रकारिता के लिए वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ व इन्द्राणी पाँधी, स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ विजय बकाया व डॉ राकेश काला, साहित्यकार अंबर खरबन्दा, मीरा नवेली, कविता बिष्ट, अनीता सोनी, शिवमोहन सिंह, निशा अतुल्य, रामविनय सिंह, उषा झा, कुमार विजय द्रोणी, मणि अग्रवाल, साधना शर्मा, आशना नेगी, वंदना श्रीवास्तव, सैन्य अफसर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, चित्रकार स्नेह सुधा नवल, पर्यावरणविद् महेश चिटकारिया।


More Stories
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
देहरादून में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी