उत्तराखंड मीमांसा न्यूज़ (ब्यूरो)। देहरादून मास्टर्स टेबल टेनिस ग्रुप ने परेड ग्राउंड स्थित टीटी हॉल में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में सिंगल्स 40+, ओपन सिंगल्स और डबल्स श्रेणियां आयोजित की गईं, जिसमें 70 प्रविष्टियां मिली। मैच लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले गए, जिससे पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक और प्रतिस्पर्धी खेल देखने को मिला।

समापन समारोह में उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रविंद्र भंडारी, जिला खेल अधिकारी, देहरादून, जितेंद्र भट्ट बैडमिंटन खिलाड़ी, नवनीत रावत, रमेश बिष्ट, आशीष चोपड़ा, अंजली अग्रवाल, आनंद सिंह बिष्ट, सुमीत और देवेंद्र कंडपाल आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
ओपन सिंगल्स
विजेता: गिरीश चाबड़ा
उपविजेता: सार्थक बिष्ट
तृतीय स्थान: विख्यात विभु व संजेव खुराना
सिंगल्स 40+
विजेता: दीपक चौहान
उपविजेता: जसविंदर सिंह
तृतीय स्थान: गिरीश चाबड़ा व संजेव खुराना
डबल्स
विजेता: संजेव खुराना व दीपक चौहान
उपविजेता: जसविंदर सिंह एवं प्रदीप मेहता
तृतीय स्थान: प्रीति चाबड़ा व गिरीश चाबड़ा और सीमा उपाध्याय एवं विख्यात विभु।


More Stories
मंजू श्रीवास्तव की दो पुस्तकों ‘मनहारिन’ और ‘मन वृंदावन’ का लोकार्पण
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी